Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News आरा वाली अनारकली बनेंगी स्‍वरा भास्‍कर

आरा वाली अनारकली बनेंगी स्‍वरा भास्‍कर

0
302

नई दिल्ली। ‘निल बटे सन्नाटा’ की सफलता का जश्न मना रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर को आगामी फिल्म ‘अनारकली आरा वाली’ में एक नए अवतार में देखा जाएगा।

स्वरा ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता कि इस फिल्म में उम्मीद के मुताबिक एक अलग किरदार होगा। इस फिल्म में मैं बिहार के आरा में ऑर्केस्ट्रा में गाने वाली गायिका का किरदार निभा रही हूं। ”

swara bhaskar 007
अभिनेत्री ने कहा कि यह फिल्म अपनी स्पष्टवादिता के लिए चर्चित एक महिला की संघर्ष-यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है।

स्वरा ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसमें उन्हें एक ऐसे अवतार में देखा जाएगा, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया।

फिल्म का निर्देशन पत्रकार से फिल्मकार बने बिहार के दरभंगा निवासी अविनाश दास ने किया है और इसके निर्माता संदीप कपूर हैं।

-आईएएनएस