Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अंदाज अपना अपना डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अस्पताल में भर्ती

अंदाज अपना अपना डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अस्पताल में भर्ती

0
239

मुम्बई। 1990 के दशक की घायल, दामिनी, घातक और अंदाज अपना अपना जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार राजकुमार संतोषी को छाती में दर्द की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी इस समय फिल्मकार राजकुमार संतोषी की हालत काफी स्थिर है। फिल्म निर्देशक को छाती में दर्द होने की शिकायत के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

एक समाचार पत्र ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि डॉ. विवेक मेहान फिल्म निर्देशक का इलाज कर रहे हैं। हालांकि, फिल्मकार की तबीयत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन,हालत स्थिर होने की बात कही जा रही है।

इस समय राजकुमार संतोषी रणदीप हुड्डा के साथ सारागढ़ी की लड़ाई आधारित फिल्म बना रहे हैं। हालांकि, पहले इस फिल्म को राजकुमार संतोषी अजय देवगन के साथ बनाने वाले थे।

गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म द लीजेंड आॅफ भगत सिंह को बेस्ट फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान मिला था।