Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अनीस बज्‍मी ने दिया न्‍यौता, ‘मुबारकां’ की रिलीज डेट पक्‍की

अनीस बज्‍मी ने दिया न्‍यौता, ‘मुबारकां’ की रिलीज डेट पक्‍की

0
288

मुम्‍बई। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्‍मी बड़े पर्दे पर शादी का आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन की तारीख पक्‍की हो चुकी है। इस शुभ अवसर पर अनीस बज्‍मी ने सिने प्रेमियों को खुले दिल से आमंत्रित किया है।

 

anees bazmee

जी हां। अनीस बज्‍मी ने अपनी अगली फिल्‍म मुबारकां की रिलीज डेट घोषित कर दी है। इसको बड़े रोचक तरीके से पेश किया गया है। दरअसल, अनीस बज्‍मी की अगली फिल्‍म विवाह समारोह के इर्दगिर्द घूमने वाली है।

 

Mubarkan 001

इसी को ध्‍यान में रखकर अनीस बज्‍मी ने मुबारकां का फर्स्‍ट लुक एक न्‍यौता पत्र के रूप में तैयार करवाया है। इस फिल्‍म में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्‍म 28 जुलाई 2017 को रिलीज होने जा रही है।