Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अभिनेता अनिल कपूर को डर है कि कहीं पोल न खुल जाए

अभिनेता अनिल कपूर को डर है कि कहीं पोल न खुल जाए

0
253

मुम्‍बई। टेलीविजन सीरीज 24 अभिनेता अनिल कपूर इनदिनों डरे हुए हैं। अनिल कपूर को डर सता रहा है कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए। अभिनेता अनिल कपूर का एक पुराना राजदार जल्‍द ही अनिल कपूर के साथ एक फिल्‍म में नजर आएगा। लेकिन, इस फिल्‍म में अनिल कपूर के अलावा उनके भतीजे अर्जुन कपूर भी हैं।

ऐसे में अनिल कपूर अपनी अगली फिल्‍म मुबारकां को लेकर काफी डरे हुए हैं। अनिल कपूर ने मीडिया बातचीत के दौरान स्‍वीकार किया कि जब उनको पता चला कि फिल्‍म मुबारकां में अमृता सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं, तो वह दंग रह गए।

Anil kapoor

अनिल कपूर का कहना है कि वह अमृता सिंह के साथ बहुत सारी फिल्‍में कर चुके हैं, जिसके कारण अमृता सिंह उनके जीवन के बहुत गहरे राज जानती हैं। अनिल कपूर को डर इस बात का है कि कहीं मुंहफट अमृता सिंह अर्जुन कपूर को कुछ अनसुनी बातें मजाक मजाक में न कह दें।

गौर तलब है कि अभिनेता अनिल कपूर और अमृता सिंह अंतिम बार 20 साल पहले फिल्‍म ठिकाना में एक साथ देखे गए थे।

फिल्‍म का निर्देशन बॉलीवुड फिल्मकार अनीस बज्मी करने जा रहे हैं। इसमें फिल्‍म में अनिल और अमृता के अलावा अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगे।

चलते चलते…
चिंता न करें अनिल कपूर साहेब क्‍योंकि आपका भतीजा अर्जुन कपूर और आपकी राजदार अमृता सिंह पहले भी दो बार स्‍क्रीन शेयर कर चुके हैं। एक बार यशराज फिल्‍म्‍स की औरंगजेब और दूसरी बार करन जौहर निर्मित फिल्‍म 2 स्‍टेट्स में।