Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इस बायोपिक में बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करेंगे अनिल कपूर!

इस बायोपिक में बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करेंगे अनिल कपूर!

0
227

मुम्‍बई। फिल्‍मकार अनीस बज्‍मी निर्देशित फिल्‍म मुबारकां में भतीजे अर्जुन कपूर के साथ स्‍क्रीन शेयर करने के बाद फिल्‍म अभिनेता अनिल कपूर हर्षवर्धन कपूर के साथ एक बायोपिक में नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म अभिनेता अनिल कपूर अपने बेटे और मिर्जिया स्‍टार हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा, जो भारतीय निशानेबाज हैं, के जीवन पर बनने वाली फिल्‍म में नजर आ सकते हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्‍म में अनिल कपूर हर्षवर्धन कपूर के पिता की भूमिका अदा करेंगे।

इस बारे में जब अनिल कपूर से मीडिया ने सवाल किया तो मुबारकां अभिनेता ने कहा, ‘इस फिल्‍म के बारे में कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगा। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाए, तो मैं विस्‍तार से बात करूंगा। यदि भगवान ने चाहा तो हम दोनों जल्‍द ही स्‍क्रीन पर साथ नजर आएंगे और यह फिल्‍म भी हो सकती है।’

बता दें कि अनिल कपूर और अर्जुन कपूर फिल्‍म मुबारकां में पहली बार साथ नजर आएंगे और अनीस बज्‍मी निर्देशित फिल्‍म मुबारकां 28 जुलाई को रिलीज होगी।