Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News अनुराग बासु की अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट बदली

अनुराग बासु की अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट बदली

0
269

मशहूर फिल्मकार अनुराग बासु की अगली फिल्म, जो एक्शन कॉमेडी ड्रामा है, की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अनुराग बासु निर्देशित एक्शन कॉमेडी ड्रामा अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी।

पहले यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, इस तारीख को कंगना रनौट की पंगा रिलीज होने जा रही है।

इस तारीख से तो सुपर स्टार ऋतिक रोशन भी पीछे हट गए, और अनुराग बासु की फिल्म गैंगस्टर से तो कंगना रनौट को फिल्म जगत में पहचान मिली थी।

अनुराग बासु अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी को लेकर मल्टी स्टार एक्शन कॉमेडी ड्रामा बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म का निर्माण अनुराग बासु टी सीरीज के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत प्रीतम तैयार करने वाले हैं। उम्मीद करते हैं कि अनुराग बासु एक्शन कॉमेडी फिल्म से जबरदस्त वापसी करेंगे।