Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इमतियाज अली की ‘द रिंग’ में अनुष्‍का, शाह रुख़

इमतियाज अली की ‘द रिंग’ में अनुष्‍का, शाह रुख़

0
286

मुम्‍बई। सुल्‍तान अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा तीसरी बार अभिनेता शाह रुख़ ख़ान के साथ स्‍क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

जी हां, इमतियाज अली की अगली फिल्‍म प्रोडक्‍शन नंबर 52 या द रिंग में शाह रुख़ ख़ान और अनुष्‍का शर्मा तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।

shah Rukh Anushka sharma

सूत्रों के मुताबिक यह एक रोमांटिक फिल्‍म होगी और इसमें अनुष्‍का शर्मा एक गुजराती लड़की की भूमिका में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा अनुष्‍का शर्मा ने गुजराती माहौल को समझने के लिए प्रशिक्षण भी ले लिया है।

वहीं, शाह रुख़ ख़ान इस फिल्‍म में पंजाबी टूरिस्‍ट गाइड बनेंगे। शायद इमतियाज अली इस बार गुजराती पंजाबी प्‍यार की खिचड़ी विदेश में पकाएंगे।

फिल्‍म अगले साल रिलीज होने की संभावना है। इस साल शाह रुख़ ख़ान की डियर जिन्‍दगी रिलीज होगी और अगले साल रईस।

shah rukh khan, anushka sharma, imtiaz ali, the ring