Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News बेटी के बर्थडे पर मिला इतना बड़ा गिफ्ट कि रोमांचित हो उठे...

बेटी के बर्थडे पर मिला इतना बड़ा गिफ्ट कि रोमांचित हो उठे अभिषेक

0
228

मुम्‍बई। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन को बेटी अराध्या के पांचवें जन्मदिन पर गुरुवार को एक करोड़ का तोहफा मिला।

तोहफा ऐसा कि देखकर अपनी खुशी को अभिषेक बच्‍चन अपने तक सीमित नहीं कर पाए, और आधी रात को उठकर ट्वीट करना पड़ गया।

abhishek bachcchan

अभिषेक बच्‍चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी बेटी के बर्थडे पर मुझे यह तोहफा मिला है। 10 मिलियन!! हमारी टीम बढ़ रही है। आप सभी को खूब प्यार और सम्मान।’

दरअसल, अभिषेक बच्‍चन अपने ट्विटर प्रशंसकों की संख्‍या के बारे में बात कर रहे थे, जो 10 मिलियन हो चुकी है।

वहीं, आराध्या के दादा जी अमिताभ बच्चन ने भी उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘इस पीढ़ी के बच्चे असाधारण ढंग के होशियार और आत्मविश्वास से भरे हैं। वे सब जानते हैं, जो उनके आसपास हो रहा है।’