Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सलमान पर अरिजीत का वार या माफीनामा ?

सलमान पर अरिजीत का वार या माफीनामा ?

0
239

मुम्‍बई। गायक अरिजीत सिंह का नाम कौन नहीं जानता! अरिजीत सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं, मगर, ऐसा क्‍या हुआ कि अरिजीत सिंह को माफीनामा लिखना पड़ा ? सलमान ख़ान से खुलेआम पत्र लिखकर माफी मांगनी पड़ी ?

दरअसल, अरिजीत सिंह ने सलमान ख़ान की अगली फिल्‍म सुलतान के लिए एक गीत को अपनी आवाज दी है और सलमान ख़ान सुलतान के नायक हैं।

Salman khan 004
खुले पत्र में अरिजीत सिंह ने सलमान ख़ान से निवेदन किया है कि वे सुलतान में उनके द्वारा गाए गीत को न हटवाएं। मतलब, अरिजीत सिंह का गीत सुलतान से बाहर होने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सलमान ख़ान ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सलमान ख़ान अरिजीत सिंह को माफ करने के मूड में भी नहीं हैं।

अरिजीत सिंह एक रात का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उन्‍होंने जान बुझकर कुछ नहीं किया। सलमान ख़ान को गलती लग गई और सारा कसूर नकारात्‍मक परिस्‍थितियों पर डाल रहे हैं।

अरिजीत ने अपने परिवार का जिक्र तक किया, जो सलमान ख़ान का फैन है। सलमान ख़ान और अरिजीत सिंह के बीच अनबन 2013 से है।

सवाल इसलिए उठ रहा है। अरिजीत सिंह सिर्फ अपने गीत के लिए इतना बड़ा माफी नामा लिख रहे हैं, या लोगों को बता रहे हैं कि सलमान ख़ान ने मेरे गीत को रिलीज होने से रोक दिया, जो कहते हैं बीइंग ह्यूमन।

अब अरिजीत सिंह का गीत रहता है या गई भैंस पानी में, यह तो म्‍यूजिक रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।