Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा भविष्‍य के लिए चुनकर रखा है!

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा भविष्‍य के लिए चुनकर रखा है!

0
268

मुम्‍बई। भले ही आम तौर पर अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम अरबाज खान की पूर्व पत्‍नी मलाइका अरोड़ा के साथ सुर्खियों में तैरता हुआ नजर आता है। लेकिन, अभिनेता अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर ने अपने भविष्‍य के लिए परिणीति चोपड़ा को रिजर्व कर रखा है।

जी हां, इस बात का खुलासा हाफ गर्लफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुद किया। दरअसल, हुआ यूं कि अर्जुन कपूर की अगली फिल्‍म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर, जो हाल ही में रिलीज हुआ है, देखकर अनिल कपूर के रिश्‍तेदार और अभिनेता रणवीर सिंह भावुक हो उठे।

भावुक हुए रणवीर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘तुझे रोता हुआ देखकर मुझे भी रोना आता है बाबा, वह सिर्फ तुम्‍हारी ‘हाफ’ बनना चाहती है? ठीक है, मैं तुम्‍हारा दूसरा हाफ बनूंगा, ‘बेटर हाफ’। तू बस रोना मत।’

इस पर अर्जुन कपूर ने बड़ी समझदारी भरा जवाब देते हुए लिखा, ‘तू मेरा भाई है और वो मेरी जान… अपने भाई के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं पगले। तुम मेरे फुल एंड फाइनल हो और हमेशा रहोगे।’

अभिनेता अर्जुन कपूर का भाई प्रेम देखकर परिणीति चोपड़ा से रहा नहीं गया, और अर्जुन कपूर से ट्विट में सीधे सीधे कह डाला, ‘मैं दूसरा अर्ध बनूंगी बाबा! रणवीर सिंह या मुझ में से किसी एक को चुनो!!!।

इस बात पर अर्जुन कपूर ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरी hottie परी मेरी cutie परी!!! मैंने तुमको अपने भविष्‍य के लिए चुना है और तुम यह जानती हो।!!!’