Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News शूटिंग के दौरान घायल हुए अर्जुन रामपाल

शूटिंग के दौरान घायल हुए अर्जुन रामपाल

0
246

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनके घुटने में चोट आई है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ विद्या बालन भी हैं।

arjun rampalअर्जुन किसी का पीछा करने वाले एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, जब उनके घुटने में चोट लगी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी चोट की एक फोटो भी साझा की है।

अर्जुन ने मंगलवार रात ट्वीट किया, “एक दृश्य की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई। शूट पूरा किया। अब दर्द हो रहा है, लेकिन बिना दर्द के कुछ हासिल भी तो नहीं होता। ”
arjun rampal 001
‘कहानी-2’ सुजाय घोष निर्देशित फिल्म ‘कहानी’ का सीक्वल है। इसे भी घोष निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 25 नवम्बर को रिलीज होगी।

-आईएएनएस