Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अर्जुन रामपाल की आंख में चोट, और की इससे तुलना

अर्जुन रामपाल की आंख में चोट, और की इससे तुलना

0
194

मुम्‍बई। फिल्‍म रॉक ऑन 2 और कहानी 2 के अभिनेता अर्जुन रामपाल को आंख पर चोट लगने की ख़बर सामने आई है।

इस बात की जानकारी स्‍वयं अर्जुन रामपाल ने अपने ट्विटर खाते से शेयर की। अभिनेता ने इस दौरान होने वाले अनुभव का भी जिक्र किया।

अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडियाई पोस्‍ट में लिखा, ‘अब मुझे पता चला कि एक आंख वाला समुद्री लुटेरा दुनिया को किस तरह देखता है। आंख में मामूली चोट है। इतनी गंभीर नहीं, जितनी यह दिखाई पड़ रही है। बेहद गुमराह करने वाला। जल्‍द मिलते हैं।’

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल जल्‍द ही अपनी अगली फिल्‍म डैडी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्‍म में अभिनेता ने अरुण गवली की भूमिका अदा की है।