Monday, March 30, 2026
Home Gossip/News आथिया, एमी के साथ रोमांस करेंगे अर्जुन

आथिया, एमी के साथ रोमांस करेंगे अर्जुन

0
261

मुंबई। हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग में व्‍यस्‍त अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्‍म मुबारकां में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।

Mubarkan

चर्चा है कि अनीस बज्‍मी निर्देशित फिल्‍म मुबारकां में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका निभाएंगे। इस तरह एक किरदार एमी जैक्‍सन और दूसरा किरदार आथिया शेट्टी के साथ रोमांस करता नजर आएगा।

चर्चा तो ऐसी भी है कि अक्षय कुमार के साथ रुस्‍तम में नजर आ चुकी इलियाना डिक्रूज फिल्‍म में तीसरी नायिका के रूप में नजर आ सकती हैं।

फिल्‍म मुबारकां में पहली बार अनिल कपूर और अर्जुन कपूर साथ नजर आएंगे और दिलचस्‍प बात तो यह है कि वो भी चाचा भतीजा के किरदार में।