Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अब के बरस पर्दे पर नजर आएंगी आर्य बब्‍बर और राज बब्‍बर...

अब के बरस पर्दे पर नजर आएंगी आर्य बब्‍बर और राज बब्‍बर की जोड़ी!

0
320

मुम्‍बई। जी हां, 15 साल लंबे फिल्‍मी कैरियर में पहली बार आर्य बब्‍बर अपने पिता और फिल्‍म अभिनेता राज बब्‍बर के साथ स्‍क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। हालांकि, अभिनेता राज बब्‍बर ने अपनी बेटी जूही बब्‍बर के साथ बहुत पहले ही पंजाबी सुपरहिट फिल्‍म यारां नाल बहारां में स्‍क्रीन शेयर कर ली थी।

जानकारी के मुताबिक पंजाबी फिल्‍म अभिनेता आर्य बब्‍बर अपनी अगली फिल्‍म अणख में अपने पिता राज बब्‍बर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू होने की संभावना है। हालांकि, मुख्‍य अभिनेत्री की तलाश जारी है। यदि सब कुछ ठीक समय पर हो गया, तो फिल्‍म इस साल रिलीज होगी।

आर्य बब्‍बर अपने पिता राज बब्‍बर के साथ स्‍क्रीन शेयर करने को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इस बारे में बात करते हुए आर्य बब्‍बर ने कहा, ‘हम एक अर्थपूर्ण फिल्‍म में साथ काम करना चाहते थे। मुझे लगता है कि इस मिलन में देरी पहले से लिखी थी। मैं काफी खुश हूं कि अंत इंतजार खत्‍म हुआ।’

गौरतलब है कि फिल्‍म अभिनेता राज बब्‍बर ने अपने फिल्‍मी कैरियर की शुरूआत पंजाबी फिल्‍म चन्‍न परदेसी से की थी। फिल्‍म अणख में भी राज बब्‍बर का किरदार काफी दमदार है।