Monday, November 23, 2026
Home Gossip/News अफवाह! मल्‍लिका शेरावत बनीं साइरिल की दुल्‍हनिया

अफवाह! मल्‍लिका शेरावत बनीं साइरिल की दुल्‍हनिया

0
210

Mallika Sherawat

मुम्‍बई। बॉलीवुड हॉलीवुड अभिनेत्री मल्‍लिका शेरावत ने अपने बिजनेसमैन प्रेमी साइरिल ऑक्‍जेनफेंस से विवाह रचा लिया है, इस तरह की ख़बरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्‍लिका शेरावत ने कहा, ‘यह सच नहीं है, और अफवाह फैलाना बंद करें और मैं अपनी अगली फिल्‍म टाइम रेडर्स के साथ Cannes जा रही हैं।

दरअसल, बहुत सारे मीडिया हाउस ने मल्‍लिका शेरावत के परिवारिक सूत्रों के हवालों से लिखा है कि मल्‍लिका शेरावत ने अपने विदेशी बिजनेसमैन प्रेमी साइरिल से शादी कर ली है और जल्‍द उनके परिवार की तरफ से उनके शहर एक पार्टी समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Mallika Sherawat 001
जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री मल्‍लिका शेरावत ने ख़बरों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इस बात को अफवाह करार देते हुए कहा कि वे Cannes में अपनी फिल्‍म Time Raiders लेकर जा रही हैं। इस तरह की अवफाहें फैलाना बंद करें।