मुम्बई। जी हां, सनी लियोन के बाद एक और विदेशी पॉर्न स्टार भारत में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि, यूके मॉडल एश्ले एमा बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देंगी।
दरअसल, उनको मराठी मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरे पुष्कर जोग अपने एक वीडियो से भारत में प्रवेश करवा रहे हैं। पुष्कर जोग का ये वीडियो जून महीने में रिलीज होने की संभावना है।
पिछले दिनों ही वीडियो गीत की रिहर्सल की गई थी। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में सचिन गुप्ता का संगीत होगा जबकि जसप्रीत जैज़ और सोनू कक्कर की आवाज होगी। रेमो डिसूजा के सहायक एंडी इसे कोरियोग्राफ करेंगे।
सूत्रों की मानें तो एश्ले एमा भले ही शुरूआत वीडियो गीत से कर रही हैं, मगर, उनकी नजर बॉलीवुड पर है। वे अच्छे ऑफर मिलने की राह देख रही हैं।