Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News आतिया शेट्टी ने किया ‘दिल्ली दर्शन’

आतिया शेट्टी ने किया ‘दिल्ली दर्शन’

0
235

नई दिल्ली। अभिनेत्री आतिया शेट्टी यहां ‘मेबिलीन न्यू यॉर्क प्रेजेंट्स नम्रता जोशीपुरा’ के लिए शनिवार को अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्लू) स्प्रिंग-समर 2016 के रैंप पर चलने वाली हैं, वहीं इस कार्यक्रम की गतिविधियों से समय निकाल आतिया राजधानी के लोकप्रिय स्थानों का दौरा किया।

आतिया ने ऐतिहासिक स्थल इंडिया गेट और कुतुब मीनार का दौरा किया। वहीं उन्होंने दिल्ली हाट में खरीदारी, भोजन और संस्कृति का आनंद लिया। उनके करीबी सूत्र ने बताया कि वह काफी उत्साहित थीं।

यह पहली बार है, जब आतिया दिल्ली हाट पहुंची। इसके साथ वह मेबिलीन न्यू यॉर्क में जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं।

मेबिलीन न्यू यॉर्क के फैशन इंवेंट में आतिया दूसरी बार भाग ले रही हैं। एआईएफडब्लू का पांस दिवसीय फैशन वीक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार से शुरू होगा, जहां 100 से अधिक डिजाइनर अपनी डिजाइन पेश करेंगे। (आईएएनएस)