Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News 24 मार्च को रिलीज होगी अविनाश की ‘अनारकली ऑफ आरा’

24 मार्च को रिलीज होगी अविनाश की ‘अनारकली ऑफ आरा’

0
337

मुंबई। पत्रकारिता की दुनिया से फिल्‍म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे नवोदित निर्देशक अविनाश दास निर्देशित फिल्‍म अनारकली ऑफ आरा की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है।

24 मार्च 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म ‘अनारकली ऑफ आरा’ में निल बट्टे सन्‍नाटा अभिनेत्री स्वरा भास्कर संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी और इश्तियाक़ ख़ान महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

नवोदित फिल्‍म निर्देशक अविनाश दास ने अपने फेसबुक खाते से फिल्‍म की रिलीज संबंधित जानकारी देते हुए लिखा, ‘खुशख़बरी है कि अनारकली की रिलीज डेट तय हो गई है। आज से ठीक दो महीने बाद, 24 मार्च को अनारकली रिलीज हो रही है।’

फिल्‍म की कहानी अनारकली नामक युवती के इर्दगिर्द बुनी गई है, जो पटना कुछ कोस दूर स्‍थित शहर आरा की एक देसी गायिका है।