Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News सेक्स एक्सपर्ट से मिले ​बधाई हो अभिनेता आयुष्मान खुराना

सेक्स एक्सपर्ट से मिले ​बधाई हो अभिनेता आयुष्मान खुराना

0
345

मुम्बई। विक्की डॉनर से फिल्म जगत में प्रवेश करने वाले आयुष्मान खुराना यौन संबंधों से जुड़ी फिल्मों का चेहरा बनते जा रहे हैं।

अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही बधाई हो में नजर आएंगे, जो बड़ी उम्र में गलती से गर्भधारण कर लेने वाली मध्यवर्गीय परिवार की एक महिला के इर्दगिर्द घूमती है।

दिलचस्प बात यह है कि विक्की डॉनर, शुभ मंगल सावधान और बधाई हो बोल्ड मूवीज करने के बाद आयुष्मान खुराना सेक्स एक्सपर्ट डॉ.महिन्दर वत्स से मिले।

कहा जा रहा है कि आयुष्मान खुराना अपनी 50 वर्षीय गर्भवती फिल्मी मां की दुविधा पर चर्चा करने के लिए डॉक्टर के पास आए थे।

इस मौके पर आयुष्मान खुराना के साथ उनकी सह अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और अन्य फिल्म से जुड़े लोग मौजूद थे।

: अनिल बेदाग