Thursday, September 24, 2026
Home Latest News अभिजीत दास की वेब सीरीज में दिखेंगे श्रीया पिलगांवकर और विराफ पटेल

अभिजीत दास की वेब सीरीज में दिखेंगे श्रीया पिलगांवकर और विराफ पटेल

0
260

मुम्बई। आॅनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग जगत में अपनी अलग जगह बना चुका वीयू जल्द ही अपनी नयी वेब सीरीज 13 मसूरी शुरू करने जा रहा है, जिसका निर्देशन अभिजीत दास कर रहे हैं।

बता दें कि 13 मसूरी नामक इस वेब सीरीज को मसूरी की पृष्ठभूमि पर तैयार किया जा रहा है। श्रीया पिलगांवकर, विराफ फिरोज पटेल, नवेद असलम अभिनीत क्राइम​ थ्रिलर 13 मैसूरी एक रहस्यमय निर्दयी हत्यारे के इर्दगिर्द घूमेगी।

सीरीज के लॉन्च पर श्रीया पिलगांवकर ने कहा, ’13 मसूरी पर काम करना वाकई रोमांचक रहा है। मुझे थ्रिलर्स पसंद है और मसूरी मेरे पसंदीदा स्थानों में से एक है, इसलिए मेरे लिए यह एक विशेष संयोजन रहा है। यह एक आकर्षक कहानी है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को वेब सीरीज की स्टोरीलाइन बंधे रखेगी।’

वेब सीरीज के स्थल और कलाकार आकर्षण का केंद्र हैं। इस मौके पर मौजूद अन्य कलाकारों ने भी अपने अनुभव के आधार पर वेब सीरीज को बेहतरीन करार दिया है।

वीयू की ओर से वेब सीरीज का आधिकारिक पोस्टर रिलीज किया गया। बता दें कि 13 मसूरी 12 अक्टूबर 2018 से वीयू के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगी।