Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News Finally! बादशाहो की स्‍टार कास्‍ट से उठा पर्दा

Finally! बादशाहो की स्‍टार कास्‍ट से उठा पर्दा

0
207

मुम्‍बई। अंत हिन्‍दी फिल्‍म निर्देशक मिलन लुथरिया ने अपनी अगली फिल्‍म बादशाहो के सितारों की घोषणा कर दी है, जो लंबे समय से रहस्‍य और चर्चा का विषय बनी हुई थी।

कच्‍चे धागे और वन्‍स अॅपन ए टाइम इन मुम्‍बई जैसी फिल्‍म बना चुके मिलन लुथरिया अजय देवगन के साथ बादशाहो बनाने जा रहे हैं।

फिल्‍मकार मिलन लुथरिया ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी को जग जाहिर करते हुए लिखा, अंत आप सभी के लिए उत्‍तर कर रहा हूं कि अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्‍ता बादशाहो फिल्‍म की फाइनल स्‍टार कास्‍ट है।

Esha-Gupta

फिल्‍म की शूटिंग अगस्‍त में शुरू होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार फिल्‍म बादशाहो की शूटिंग अगस्‍त में 15 दिन मुम्‍बई में होगी, और उसके बाद के दो महीने फिल्‍म का सेट राजस्‍थान में लगाया जाएगा।

फिल्‍म का संगीत अंकित तिवारी तैयार करेंगे जबकि फिल्‍म में एक्‍शन सीनों के लिए विदेशी एक्‍शन निर्देशक बुलाए जाने की संभावना है।