Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News टाइगर श्रॉफ की बागी 2 का फर्स्‍ट लुक आया सामने, रिलीज डेट...

टाइगर श्रॉफ की बागी 2 का फर्स्‍ट लुक आया सामने, रिलीज डेट भी पक्‍की

0
257

मुम्‍बई। फिल्‍मकार सब्‍बीर खान निर्देशित फिल्‍म बागी के सीक्‍वल बागी 2 का पोस्‍टर सामने आ चुका है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्‍म बागी 2 का निर्देशन अहमद खान करने जा रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्‍म बागी 2 में टाइगर श्रॉफ बागी के मुकाबले अधिक ताकतवर और सधे हुए नजर आएंगे क्‍योंकि टाइगर श्रॉफ इस फिल्‍म के लिए स्‍पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं। वैसे इस बात का अंदाजा तो फिल्‍म का दिल आकर्षक पोस्‍टर देखकर लगाया जा सकता है। बागी 2 के लिए चीनी एक्‍शन निर्देशन से प्रशिक्षण लेंगे टाइगर

टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्‍म बागी 2 अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्‍म की मुख्‍य अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं किया गया जबकि बागी 2 की टैगलाइन प्‍यार के लिए बागी है।