Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकता है ये खूबसूरत चेहरा

ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकता है ये खूबसूरत चेहरा

0
260

मुंबई। चर्चा है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक साथ नजर आ सकते हैं। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए अग्‍निपथ निर्देशक करण मल्‍होत्रा हाथ पैर मार रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करण मल्‍होत्रा अपनी अगली फिल्‍म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ बनाना चाहते हैं। इसके लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण से निरंतर संपर्क किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने ऋतिक रोशन के साथ काम करने के लिए हां बोल दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फिल्‍म साइन नहीं की गई। वैसे भी ऋतिक रोशन एक साथ में कई फिल्‍मों की शूटिंग करने के लिए स्‍वयं को तैयार कर चुके हैं।

यदि करण मल्‍होत्रा का प्रयास सफल होता है तो बॉलीवुड प्रेमियों को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर फ्रेश जोड़ी देखने को मिल सकती है। वैसे ऋतिक रोशन 25 जनवरी को यामी गौतम के साथ धूम मचाने को तैयार हैं।