क्या फिटनेस आइकन अभिनेता अनिल कपूर पर दिखने लगा है उम्र का असर?

0
330

मुम्बई। जैसा कि हम जानते हैं कि 24 दिसंबर 1956 में जन्में अभिनेता अनिल कपूर उम्र के छह दशक पूरे कर चुके हैं। लेकिन, अनिल कपूर उम्र के इस पड़ाव में भी किसी युवा सितारे से ज्यादा उुर्जावान और जोशीले नजर आते हैं। यदि किसी अवार्ड शो या किसी फिल्म में अनिल कपूर को देखें।

60 वर्षीय अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस के साथ साथ उनकी दाढ़ी और उनके सिर के बाल देखकर हर कोई चकित रह जाता है। लेकिन, हाल ही में अनिल कपूर के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें अनिल कपूर पर बुढ़ापा हावी होते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि असल जीवन में अनिल कपूर ऐसे दिखते हैं। लेकिन, अनिल कपूर के इस लुक के पीछे की कहानी कुछ और है।

जी हां, यह जो लुक वायरल हो रहा है। दरअसल, यह लुक अनिल कपूर की अगली फिल्म फन्ने खान का है, जिसमें अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर के अनुसार, ‘सब कुछ दिमाग में है, बालों का सफेद काला या ग्रे रंग कोई महत्व नहीं रखता। अनिल कपूर से दिल से बच्चे, दिमाग से किशोर फन्ने खान हैं।’

अगर, अर्जुन कपूर की बात का निचोड़ और अनिल कपूर की इस फोटो को ध्यान से देखा जाए तो लगता है कि अतुल मंजरेकर निर्देशित फिल्म फन्ने खान में अनिल कपूर का किरदार कुछ ऐसा ही है, जैसा अर्जुन कपूर बयान कर रहे हैं।

कहने का भाव अर्थ यह है कि अनिल कपूर फिल्म में ऐसा किरदार अदा करेंगे, जो उम्र के विपरीत होगा। अनिल कपूर दिल से बच्चे, और दिमाग से किशोर दिखेंगे।