Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सलमान खान की भारत के लिए अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने...

सलमान खान की भारत के लिए अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने मिलाया हाथ!

0
334

मुम्बई। लंबे समय से चर्चा थी कि सुपर स्टार सलमान खान अभिनेता और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री के बैनर तले बनने वाली फिल्म भारत में नजर आएंगे।

आखिरकार, इस बारे में आधिकारिक घोषणा हो ही गई। जी हां, सलमान खान की अगली फिल्म भारत ​का निर्माण अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन हाउस रील लाइफ तले होगा। इसके लिए अतुल अग्निहोत्री ने टी सीरीज कंपनी के साथ हाथ मिलाया है।

इस फिल्म का निर्देशन सलमान खान के साथ सुलतान और टाइगर जिंदा है बना चुके अली अब्बास जफर ही करेंगे। फिल्म भारत साल 2019 की ईद पर रिलीज होगी।

फिल्म निर्माता भूषण कुमार की अगुवाई वाली फिल्म निर्माता कंपनी टी सीरीज सलमान खान के साथ पूर्व में लक्की नो टाइम फॉर लव और रेड्डी बना चुकी है। इसके अलावा सलमान खान और काजोल अभिनीत फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का संगीत भी टी सीरीज ने अपने लेबल तले रिलीज किया था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से हर साल ईद के मौके पर अभिनेता सलमान खान की फिल्म रिलीज़ होती है और कामयाब भी रहती है। लेकिन, इस बार की ईद सलमान खान के लिए अच्छी नहीं गई क्योंकि टयूबलाइट बुरी तरह असफल हुई। इसके बावजूद भी सलमान खान अगले साल ईद के मौके पर फिल्म रेस 3 के साथ बॉक्स आॅफिस पर उतरेंगे।