Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News छोटे पर्दे पर डेब्‍यु करने जा रही हैं अभिनेत्री बिपाशा बसु

छोटे पर्दे पर डेब्‍यु करने जा रही हैं अभिनेत्री बिपाशा बसु

0
224

मुंबई। विवाह के बाद अभिनय की दूसरी पारी शुरू करने जा रही बिपाशा बसु जल्‍द छोटे पर्दे पर एक हॉरर टीवी शो में नजर आएंगीं।

अभिनेत्री ने इस साल के शुरुआत में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। उनका मानना है कि यदि वह किसी टीवी कार्यक्रम को करने के लिए हामी भरती हैं तो उनके जीवन से बहुत कुछ गायब हो जाएगा।

Bipasha basu 004

‘डर सबको लगता है’ से टीवी पर पर्दापण करने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक बयान में कहा, ‘किसी ने मुझे हाल ही में एक शो ऑफर किया है। यह डेढ़ साल लंबा है और मुझे महीने में 25 दिन शूट के लिए देना था। उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे वे मेरे जीवन से मुझे दूर ले जा रहे हैं। टीवी कार्यक्रमों के लिए शूटिंग करना कितना मुश्किल है।”

हाल में बिपाशा बसु अपने पति करण ग्रोवर के साथ लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘भाबी जी घर पर हैं’ में मेहमान की भूमिका में दिखी थीं। उन्होंने कहा कि पति के साथ शूट करना काफी अच्छा रहा।

अभिनेत्री ने कहा, ‘यह मेरे माता-पिता का पसंदीदा कार्यक्रम है। इस कारण हमने इस कार्यक्रम में जाने का निर्णय लिया। इस समय यह टीवी का सबसे अधिक मनोरंजन करने वाला पारिवारिक कार्यक्रम है।’

-आईएएनएस