Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अवैध निर्माण करने के मामले में अर्जुन कपूर को नोटिस

अवैध निर्माण करने के मामले में अर्जुन कपूर को नोटिस

0
233

मुम्‍बई। ‘की एंड का’ के अभिनेता अर्जुन कपूर को बृहन्मुंबई नगर निगम ने गुरूवार को गैर कानूनी तरीके से निर्माण करने के मामले में नोटिस जारी किया है।

बृहन्‍मुंबई नगर निगम के अनुसार अभिनेता अर्जुन कपूर ने जुहू वाले निवास स्‍थान की छत पर बिना किसी मंजूरी के 30 गुना 16 वर्ग फुट में ईंटों का कमरा बना रखा है।

जानकारी के अनुसार बीएमसी ने पहला नोटिस अभिनेता को मार्च में भेजा था जबकि दूसरा नोटिस पिछले सप्‍ताह भेजा गया है और कहा गया है कि वह अवैध निर्माण गिराने के लिए निगम कर्मचारियों को अपने परिसर में जाने की मंजूरी दें।

गौरतलब है कि बीएमसी और कपिल शर्मा के बीच भी अवैध निर्माण को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है।