Monday, October 19, 2026
Home Gossip/News संजू बाबा गुरूवार को होंगे रिहा

संजू बाबा गुरूवार को होंगे रिहा

0
269

पुणे। संजय दत्‍त के दीवानों के लिए अच्‍छी ख़बर है। फिल्म अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवदा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि संजय 25 फरवरी को सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे और उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी अगवानी करेंगे।

अधिकारी ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध के साथ कहा कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दत्त परिवार की ओर से प्रस्तावित एक छोटे स्वागत समारोह के अनुरोध को खारिज कर दिया, क्योंकि दत्त के तमाम प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के वहां उपस्थित रहने की संभावना है। (आईएएनएस)