Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मुहम्मद अली के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया

मुहम्मद अली के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया

0
316

मुंबई। लता मंगेशकर, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और फरहान अख्तर समेत कई सिने हस्‍तियों ने बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मोहम्‍मद अली 74 वर्ष के थे। लॉस एंजेलिस में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उन्हें दो जून को श्वास संबंधी दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

muhammad ali
इतिहास के सबसे महान बॉक्सर अली ने 1981 में सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके जल्द बाद ही उनमें सुस्ती और तंत्रिका संबंधी बीमारी के लक्षण देखने को मिले। उनका पार्किं सन बीमारी का इलाज भी चला।

अली इस्लाम कबूल करने से पहले ‘कैसियस क्ले’ के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने 12 वर्ष की छोटी सी आयु में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

उन्होंने 1964 में 22 वर्ष की आयु में वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियनशिप जीती थी। उन्होंने 1974 और 1978 में भी यह खिताब अपने नाम किया था।

लता मंगेशकर : एक और दिग्गज मोहम्मद अली नहीं रहे। भांजी रचना के साथ लंदन जाते समय विमान में उनसे मुलाकात का अवसर मिला। वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक है।

ऋषि कपूर : मुहम्मद अली का निधन। बहरीन में 1980 के दशक में उसके साथ एक समारोह में था। वह अस्वस्थ थे और उन्होंने मुझे ‘सुंदर लड़का’ कहा था।

अनिल कपूर : उनका व्यक्तित्व उनके साहस के अनुरूप अनुकरणीय था।

फरहान अख्तर : मुहम्मद अली पहले नहीं थे, न होंगे। श्रद्धांजलि।

जॉन अब्राहम : मुहम्मद अली का जाना दुखद दिन।

आयुष्मान खुराना : मुहम्मद अली नहीं रहे। श्रद्धांजलि

अर्जुन कपूर : मुहम्मद अली हम सभी के लिए एक प्रेरणा थे।

कुणाल कोहली : मुहम्मद अली का निधन। महान मुक्केबाज और खिलाड़ी। उनके जीवन और उपलब्धियों का जश्न मनाएं। वह प्रेरणा हैं।

राणा दग्गुबाती : बुरी खबर के साथ उठा! वह एक बड़ी ताकत थे। मुहम्मद अली पूरे समय सर्वश्रेष्ठ थे।

नेहा धूपिया : मुहम्मद अली नहीं रहे। श्रद्धांजलि।

विशाल ददलानी : उन्होंने हर लड़ाई जीती। यहां तक कि अपनी जिंदगी की लड़ाई भी। मुहम्मद अली का निधन।

कुणाल कपूर : विजेता मुहम्मद अली के लिए प्रार्थना। एथलीटों में सबसे प्रेरणादायक में से एक।

दीया मिर्जा : शक्ति के लिए आपका धन्यवाद। आपकी प्रेरणा के बिना मेरा बचपन अधूरा होता।

-आईएएनएस