Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News महाशिवरात्रि पर सिने हस्‍तियों ने दी शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि पर सिने हस्‍तियों ने दी शुभकामनाएं

0
263

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में भी सोमवार को महाशिवरात्रि की धूम देखी जा रही है। लता मंगेशकर, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और मधुर भंडारकर सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दी।

महाशिवरात्रि प्रतिवर्ष फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिग के रूप में अवतरित हुए थे। एक अन्य मान्यता यह भी इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

बॉलीवुड की हस्तियों ने कहा :

लता मंगेशकर : ओम नम: शिवाय। आप सबको महाशिवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं।

हेमा मालिनी : महाशिवरात्रि के अवसर पर मथुरा में हूं। आज भगवान हम सबको अपना आशीर्वाद दें। सबको शिवरात्रि की शुभकामनाएं।

अनुपम खेर : आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं और मुझे जन्मदिन की बधाई। जय हो।

Madhuri dixitमाधुरी दीक्षित : आप सबको महाशिवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं। भगवान आप सबको सुख और समृद्धि प्रदान करे।

मधुर भंडारकर : ओम नम: शिवाय। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। भगवान शिव आप सबको खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।

एशा गुप्ता : महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

शमिता शेट्टी : सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। (आईएएनएस)