Friday, September 18, 2026
Home Gossip/News अरे भाई! अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की टी-शर्ट पर हंगामा क्‍यों?

अरे भाई! अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की टी-शर्ट पर हंगामा क्‍यों?

0
349

मुम्‍बई। सोशल मीडिया पर सितारों पर हमला करने वालों की कमी नहीं, बेबात हंगामा करने वालों की कमी नहीं। कुछ दिन पहले नील नितिन मुकेश को निशाने पर लिया। अब प्रियंका चोपड़ा को, केवल उनकी टी-शर्ट पर लिखे चंद श्ब्‍दों को पढ़कर।

एक मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट में प्रियंका चोपड़ा ने एक बिना बाजू वाली एक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लिखा है, ‘रिफ्यूजी, इमीग्रांट, आउटसाइडर और ट्रैवलर।’ ट्रैवलर को छोड़कर सब कुछ लाल लकीर से कटा हुआ है।

priyanka-chopra-magezine

कुछ लोगों को इस पर भी एतराज हो गया। उनको लगता है कि प्रियंका चोपड़ा शरणार्थी, आप्रवासी और बाहरी व्यक्तियों का अपमान कर रही हैं। यदि देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा का फोटो एक मैगजीन के कवर पर हैं, जो यात्रा से जुड़ी है।

ऐसे में सीधा और साफ स्‍पष्‍ट हो रहा है कि प्रियंका चोपड़ा यह कह रही हैं कि न शरणार्थी, न आप्रवासी और न बाहरी, बस मुसाफिर हैं। इसमें क्‍या बुरा है, यदि कोई स्‍वयं को मुसाफिर कहे या घुमक्‍कड़ कहे। कुछ लोग जान बुझाकर सितारों को निशाना बनाते हैं, ताकि सुर्खियां बटोरी जा सकें।