Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News क्‍या बंटी, मिलाप बदलेंगे अभिषेक बच्‍चन की किस्‍मत का सितारा?

क्‍या बंटी, मिलाप बदलेंगे अभिषेक बच्‍चन की किस्‍मत का सितारा?

0
201

मुम्बई। महानायक सपुत्र अभिषेक बच्‍चन बॉक्‍स ऑफिस पर एक सोलो हिट फिल्‍म को तरस रहे हैं। गुरू जैसा करिश्‍मा दोबारा करना चाहते हैं। पहले ख़बर थी कि अभिषेक बच्‍चन को लेकर फिल्‍मकार और कोरियोग्राफर प्रभु देवा फिल्‍म बनाने वाले हैं।

अब सुनने में आ रहा है कि अभिषेक बच्‍चन की किस्‍मत का सितारा बदलने के लिए बंटी वालिया ने एक फिल्‍म बनाने संबंधी अपनी लंबित पड़ी योजना को आगे बढ़ाते हुए मिलाप झावेरी से हाथ मिलाया है, जो अपनी शॉर्ट फिल्‍म राख को लेकर सुर्खियों में हैं।

Abhishek Bachchan 003

ख़बर के मुताबिक इस फिल्‍म की पटकथा मिलाप झावेरी लिखेंगे और फिल्‍म भी निर्देशित करेंगे। हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अभिषेक बच्‍चन को करनी चाहिए ऐसी फिल्‍में

लेकिन सूत्रों का दावा है कि जल्‍द इस बारे में घोषणा की जाएगी और यह एक एक्‍शन फिल्‍म होगी, जिसे अभिषेक बच्‍चन की छवि को बदलने का जबरदस्‍त कह सकते हैं। सवाल है कि क्‍या बंटी, मिलाप बदलेंगे अभिषेक बच्‍चन की किस्‍मत का सितारा?