Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News सेलिब्रेट समर विद ऋचा चढ्डा !

सेलिब्रेट समर विद ऋचा चढ्डा !

0
175

richa chadha maxim
अपने बिंदास किरदारों के लिए लोकप्रिय ऋचा चढ्डा ‘मैक्सिम इंडिया’ के मई अंक में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। पूजा भट्ट की कैबरे से ग्‍लेमर की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार ऋचा चढ्डा मैक्‍सिम इंडिया के कवर पेज पर बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को मात दे रही हैं।

बॉलीवुड की अन्‍य अभिनेत्रियों को संभल जाना चाहिए, विशेषकर जो बॉलीवुड में टिकना चाहती हैं, मगर बिकनी शूट से परहेज करती हैं क्‍योंकि ऋचा चढ्डा के हॉट शूट से पता चल रहा है, अभिनय के साथ साथ ऋचा आकर्षक फिगर की भी मालकन हैं।

निश्चित रूप से ऋचा चढ्डा का बिकिनी अवतार उनके फैंस को पसंद आएगा। इसी महीने ऋचा की दो फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। 20 मई को सरबजीत और 27 को कैबरेट।

वैसे वे इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसे डेविड वोरमैक प्रोड्यूस कर रहे हैं।