Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News Wow! अनीस उतरेंगे पर्दे पर चाचे भतीजे को !

Wow! अनीस उतरेंगे पर्दे पर चाचे भतीजे को !

0
204

anees bazmee

मुम्‍बई। बॉलीवुड में जो काम कोई नहीं कर पाया, अब वो काम नो एंट्री निर्देशक अनीस बज्‍मी करेंगे। जी हां, सिने जगत में पारिवारिक कलाकारों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। मगर, इनमें से बहुत सारे कलाकार हैं, जो एक परिवार में हैं तो लेकिन फिल्‍म में नहीं हैं।

Anil kapoor 001

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड फिल्‍म निर्देशक अनीस बज्‍मी अपनी अगली फिल्‍म में अभिनेता अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को एक साथ ले रहे हैं। इस फिल्‍म का निर्माण सोनी पिक्‍चर्स करेगी।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। हालांकि, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर कई मौकों पर साथ नजर आएं हैं। अर्जुन कपूर ने एक साक्षात्‍कार में अनिल कपूर को अपना कड़ा आलोचक भी बताया था।

Arjun kapoor

इस जोड़ी को कई बार निर्माता निर्देशकों ने एक फिल्‍म में लेने पर विचार भी किया, मगर, हिम्‍मत कोई नहीं जुटा पाया। फिलहाल, अर्जुन कपूर मोहित सूरी निर्देशित फिल्‍म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर अर्जुन की को-स्‍टार हैं।