Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन के लिए मुसीबत बना पोस्‍टर

अजय देवगन के लिए मुसीबत बना पोस्‍टर

0
218

मुम्‍बई। फिल्‍म ‘शिवाय’ अभिनेता और निर्देशक अजय देवगन के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज होने का समाचार प्राप्‍त हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन के खिलाफ दिल्‍ली के तिलक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

Shivay 001
रपट के अनुसार, अजय देवगन पर भावनाएं आहत करने का आरोप है। दरअसल, 22 तारीख़ को अजय देवगन ने अपनी फिल्‍म शिवाय का पोस्‍टर रिलीज किया था। इस पोस्‍टर में अजय देवगन एक खाई में लटके हुए नजर आ रहे हैं। और पृष्‍ठ भूमि में भगवान शिव का चित्र बन रहा है।

रपट में अजय देवगन पर जूते पहने हुए भगवान शिव की प्रतिमा पर लटके होने का आरोप है, जो भावनाओं का आहत करता है। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म शिवाय दिवाली के मौके रिलीज होनी है।