Friday, April 24, 2026
Home Gossip/News अनीस की फिल्‍म में कार्तिक के साथ नजर आएंगी कियारा

अनीस की फिल्‍म में कार्तिक के साथ नजर आएंगी कियारा

0
599

शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह में लीड किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी जल्‍द बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। जी हां, कियारा आडवाणी की अगली फिल्‍म कार्तिक आर्यन के साथ होगी।

हालांकि, इस फिल्‍म में कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी या नहीं, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी ने अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्‍म भूलभुलैया 2 साइन की है। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार का किरदार कार्तिक आर्यन निभाने जा रहे हैं।

इस बारे में बात करते हुए कियारा आडवाणी ने कहा, ‘मैं फिल्‍म को लेकर रोमांचित हूं। मैं अनीस सर और कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार काम करूंगी। मैं फिल्‍म की शूटिंग को लेकर अधिक इंतजार नहीं कर सकती।‘