Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News Confirmed! प्रियंका चोपड़ा करेंगी फरहान अख्तर के साथ फिल्म

Confirmed! प्रियंका चोपड़ा करेंगी फरहान अख्तर के साथ फिल्म

0
252

मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड वापसी की तैयारी कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म भी साइन कर ली है।

गौर तलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत की शूटिंग शुरू की थी।

पुष्टि हो चुकी है कि भारत के बाद प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ एक अन्य फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली है और फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस करने वाली हैं।

इस फिल्म का निर्माण राॅनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राॅय कपूर मिलकर करने वाले हैं। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिखने वाली हैं जबकि संगीत तैयार करने की जिम्मेदारी प्रीतम संभालेंगे।

चर्चा है कि इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा विशाल भारद्वाज के साथ एक अन्य फिल्म करने जा रही हैं, जो एक उपन्यास पर आधारित होगी।