Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म ‘हम साथ साथ हैं’ के कलाकारों को अदालत का समन

फिल्‍म ‘हम साथ साथ हैं’ के कलाकारों को अदालत का समन

0
290

जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान समेत फिल्‍म हम साथ साथ हैं के अन्‍य कलाकारों को एक स्‍थानीय अदालत ने डेढ़ दशक पुराने काले हिरनों के शिकार मामले में समन जारी किया है और अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

अभिनेता सलमान खान के वकील हस्तीमाल सारस्वत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘सीजेएम की अदालत ने काले हिरणों के शिकार मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम तथा अन्य लोगों को 25 जनवरी 2017 को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।’

गौरतलब है कि फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान 1 अक्टूबर, 1998 की रात में सलमान खान और बॉलीवुड के अन्य कलाकारों पर काले हिरणों का शिकार करने आरोप है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित दो काले हिरणों को जोधपुर के निकट कनकनी गांव के बाहरी इलाके में मार डाला गया था।

अभिनेता सलमान खान को इसी अदालत में 18 जनवरी को पेश होना है। इस दिन अदालत सलमान खान पर लगे अवैध हथियार रखने के आरोपों पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। -आईएएनएस