Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News दे दे प्यार दे का फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन के उड़े...

दे दे प्यार दे का फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन के उड़े होश!

0
221

मुम्बई। अजय देवगन, तब्बू और राकुलप्रीत सिंह अभिनीत फिल्म दे दे प्यार दे का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है।

फिल्मकार लव रंजन के बैनर लव फिल्म्स तले बनी एक्वि अली निर्देशित फिल्म दे दे प्यार दे का पोस्टार काफी आकर्षक है।

अजय देवगन के होश उड़े हुए हैं और लगता है कि अजय देवगन के संबंध काफी मुश्किल घड़ी में हैं जबकि अजय देवगन की सह अभि​नेत्रियों तब्बू और राकुलप्रीत के चेहरों पर सुकून और मुस्कान है।

अजय देवगन अभिनीत दे दे प्यार दे 17 मई को रिलीज होगी जबकि फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन के जन्मदिवस यानी 2 अप्रैल 2019 को रिलीज किया जाएगा।