Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ‘ए दिल है मुश्‍किल’ के साथ रिलीज हो सकता है ‘Dear जिन्‍दगी’...

‘ए दिल है मुश्‍किल’ के साथ रिलीज हो सकता है ‘Dear जिन्‍दगी’ का ट्रेलर

0
237

मुम्‍बई। फिल्‍मकार गौरी शिंदे निर्देशित फिल्‍म ‘डियर जिन्‍दगी’ का ट्रेलर करन जौहर निर्देशित फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्‍किल’ के साथ रिलीज होने की ख़बर मिली है।

सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म डियर जिन्‍दगी का ट्रेलर 28 अक्‍टूबर को रिलीज किया जाएगा।

Ae Dil Hai Mushkil 003

25 नवंबर को रिलीज होने जा रही डियर जिन्‍दगी में आलिया भट्ट का किरदार उनके वास्‍तविक जीवन से काफी मिलता जुलता है। इस फिल्‍म में शाह रुख खान आलिया भट्ट के मेंटर के रूप में नजर आएंगे। वास्‍तव में आलिया भट्ट फिल्‍मकार करन जौहर को अपना मेंटर मानती हैं।

Dear zindgi first look

इस फिल्‍म में शाह रुख खान के साथ आदित्‍य रॉय कपूर, अली जाफर और कुणाल कपूर भी नजर आएंगे, जो आलिया भट्ट के प्रेमियों के किरदारों को अदा कर रहे हैं।