Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News जानिए! दीपिका किससे मिलने को बेकरार

जानिए! दीपिका किससे मिलने को बेकरार

0
797

मुंबई। भले ही आप बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए बेताब हों और इसके लिए मन्‍नतें तक भी मांग रहे हों। मगर, आपकी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों किसी ओर से मिलने को बेताब है।

जी हां। ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह पर्वतारोही डेविड लियानो गोंजालेज से मिलने के लिए बेताब हैं।

David Liano ‏
दीपिका ने डेविड लियानो के ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसमें लिखा गया है, “डेविड छठी बार माउंट एवरेस्ट चोटी पर पहुंचे।”

दीपिका पादुकोण ने इस खबर को अद्भुत करार दिया।

दीपिका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “यह अद्भुत है। ऐसा करने के लिए डेविड के बारे में जो भी कहा जाए कम है। आपसे मुलाकात का अब और इंतजार नहीं होता।”

-आईएएनएस