Friday, April 3, 2026
Home Gossip/News किक 2 सलमान खान के सामने होंगी दीपिका पादुकोण!

किक 2 सलमान खान के सामने होंगी दीपिका पादुकोण!

0
248

मुम्बई। यदि आप सुपरस्टार सलमान खान और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं, तो शायद हो सकता है कि सलमान खान की अगली फिल्म किक 2 आपकी उत्सुकता को शांत कर दे।

जी हां, साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए खुलासा किया है कि प्रोडक्शन हाउस सलमान खान की अगली फिल्म किक 2 में दीपिका पादुकोण को लाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

सूत्र से मिली जानकारी मुताबिक किक 2 में दीपिका पादुकोण केवल सलमान खान की हीरोइन के रूप में नजर नहीं आएंगी बल्कि एक दमदार किरदार निभाते दिखेंगी।

इसके लिए साजिद नाडियाडवाला दीपिका पादुकोण के लिए हीरोइन के किरदार को पॉवरफुल बना रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो दर्शकों को किक 2 में दीपिका पादुकोण देखने को मिलेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म सुल्तान में भी सलमान खान के सामने दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की असफल कोशिश की जा चुकी है।