Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News फिर से स्‍क्रीन पर साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और इरफान खान

फिर से स्‍क्रीन पर साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और इरफान खान

0
290

मुम्‍बई। फिल्‍म पीकू के बाद अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण विशाल भारद्वाज की अगली फिल्‍म में एक बार फिर से स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म का निर्माण विशाल भारद्वाज और कृअर्ज मिलकर करेंगे जबकि फिल्‍म निर्देशन का जिम्‍मा हनी त्रेहन को सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक यह फिल्‍म एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्‍वीन्‍स ऑफ मुम्‍बई, जो मुम्‍बई के माफिया जगत पर लिखी गई है, की एक कहानी पर आधारित होगी। फिल्‍म में दीपिका पादुकोण सपना दीदी की भूमिका में नजर आएंगी, जो गैंगस्‍टर है।

इसके अलावा इरफान खान फिल्म में एक स्‍थानीय गैंगस्‍टर की भूमिका में होंगे, जो सपना दीदी से प्‍यार करता है, और उसके मिशन में उसकी मदद करता है। कहा जा रहा है कि फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले विशाल भारद्वाज लिखेंगे।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि श्रद्धा कपूर भी मुम्‍बई माफिया के जीवन से प्रेरित फिल्‍म द क्‍वीन ऑफ मुम्‍बई : हसीना में दाउद इब्राहिम की बहन की भूमिका निभा रही हैं।