Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शाहिद, रणवीर के बिना ही ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी दीपिका पादुकोण

शाहिद, रणवीर के बिना ही ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी दीपिका पादुकोण

0
220

मुम्‍बई। जी हां, बिग बॉस 10 में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्‍म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ का प्रचार कर चुकीं दीपिका पादुकोण अगले सप्‍ताह अपनी आगामी हिन्‍दी फिल्‍म पद्मावती की शूटिंग शुरू करेंगी।

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्‍म पद्मावती को पिछले ही सप्‍ताह वायकॉम 18 का सहारा मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी दीपिका पादुकोण फिल्‍म की शूटिंग के लिए तैयार है, जो जल्‍द ही फिल्‍म की शूटिंग शुरू कर देंगी।

deepika-padukone-008

हालांकि, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर कुछ दिनों बाद शूटिंग शुरू करेंगे। दरअसल, दीपिका पादुकोण उन दृश्‍यों की शूटिंग करने जा रही हैं, जिनमें शाहिद और रणवीर सिंह नहीं होंगे।

फिल्‍म पद्मावती का सेट महबूब स्‍टूडियो में लगाया गया है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो फिल्‍म पद्मावती 15 दिसंबर 2017 को सिनेमा घरों में पहुंच जाएगी।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।