Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News दीपिका की एक्‍सएक्‍सएक्‍स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज का नया टीजर

दीपिका की एक्‍सएक्‍सएक्‍स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज का नया टीजर

0
53708

मुम्‍बई। बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकीं दीपिका पादुकोण जल्‍द ही हॉलीवुड फिल्‍म एक्‍सएक्‍सएक्‍स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्‍म प्रचार में पूरी तरह व्‍यस्‍त हैं। यहां तक के जन्‍मदिवस के मौके पर भी दीपिका पादुकोण मेक्सिको में पूरा दिन फिल्‍म प्रचार किया।

उसी दिन फिल्‍म निर्माता कंपनी ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो यूट्यूब पर जारी किया। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण फिल्‍म में अपने किरदार के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है।

और फिल्‍म के कुछ सीनों को इस वीडियो में शामिल किया गया है। एक मिनट का वीडियो पूरी तरह दीपिका पादुकोण पर केंद्रित है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और विन डीजल अभिनीत फिल्‍म एक्‍सएक्‍सएक्‍स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज भारत में सबसे पहले 14 जनवरी को रिलीज की जाएगी।