Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News नये साल का जश्‍न मनाने वालों को दीया की अपील

नये साल का जश्‍न मनाने वालों को दीया की अपील

0
170

मुंबई। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा ने नये साल का जश्‍न मनाने की तैयारियों में जुटे लोगों से प्रदूषण रहित जश्‍न मनाने की अपील की है।

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट कर कहा, ‘नए साल के स्वागत में पटाखे न जलाएं। हम अपनी ओर से वायु की गुणवत्ता को प्रदूषित न करने की कोशिश करें। मुंबई दिल्ली-वायु प्रदूषण।’

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और शाहरुख खान ने भी अपने अपने प्रशंसकों से नये साल की पूर्व संध्या पर नशे में गाड़ी नहीं चलाने की अपील की थी। -आईएएनएस