Tuesday, April 7, 2026
Home Gossip/News अतिथि इन लंदन में नहीं होंगी डायना

अतिथि इन लंदन में नहीं होंगी डायना

0
278

मुंबई। अभिनेत्री डायना पेंटी को आगामी फिल्म ‘अतिथि इन लंदन’ की पेशकश की गई, लेकिन उनके प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। खबरें थी कि उन्हें इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नायिका की भूमिका के लिए चुना गया है।

diana penty

वहीं डायना के प्रवक्ता ने बताया, “डायना को ‘अतिथि इन लंदन’ के लिए संपर्क किया गया, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं हैं।”

डायना जल्द ही मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म आनंद एल. राय और कृषिका लूला द्वारा निर्मित है।

फिल्म में अभय देओल और अली फजल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस