Sunday, April 26, 2026
Home Gossip/News Race 3 निर्माता रमेश तौरानी की अगली फिल्म में दिलजीत दोसांझ!

Race 3 निर्माता रमेश तौरानी की अगली फिल्म में दिलजीत दोसांझ!

0
337

मुम्बई। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत का चमकता सितारा दिलजीत दोसांझ हिंदी फिल्म उद्योग में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाते जा रहा है।

उड़ता पंजाब से हिंदी सिने जगत में कदम रखने वाले पंजाबी सुपर स्टार दिलजीत दोसांझ की ​अगली फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर सकते हैं, जो इस समय सलमान खान के साथ रेस 3 बना रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार दिलजीत दोसांझ को एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए अप्रोच की गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रेस 3 के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म फ्लोर पर आ सकती है।

वैसे इस समय दिलजीत दोसांझ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म सूरमा की शूटिंग कर रहे हैं, जो हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

साथ ही दिलजीत दोसांझ एक अन्य हिंदी फिल्म अर्जुन पटियाला कर रहे हैं, जिसमें कृति सेनन के साथ लीड भूमिका में दिखेंगे।

इसके अलावा 23 फरवरी 2018 को दिलजीत दोसांझ की हिंदी कॉमेडी ड्रामा बूम बूम इन न्यू यॉर्क रिलीज होगी। बूम बूम इन न्यूयॉर्क में दिलजीत दोसांझ के अलावा करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, लारा दत्ता भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन चकरी तोलेटी ने किया है और निर्माण वाशु ​भगनानी ने।