Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News टाइगर श्रॉफ के साथ बिग स्‍क्रीन पर दिखेंगी दिशा पाटनी

टाइगर श्रॉफ के साथ बिग स्‍क्रीन पर दिखेंगी दिशा पाटनी

0
294

मुम्‍बई। यदि आप टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की खूबसूरत जोड़ी को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, तो आपके लिए खुशख़बर है कि कोरियोग्राफर व निर्देशक अहमद खान की अगली निर्देशित फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी साथ नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्‍म बागी सीक्‍वल में दिशा पाटनी लीड भूमिका में होंगी। इसके लिए अभिनेत्री दिशा पाटनी ने स्‍क्रीन टेस्‍ट तक पास कर लिया है। इतना ही नहीं, फिल्‍म बागी 2 निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को लेकर काफी उत्‍साहित हैं।

टाइगर श्रॉफ की बागी 2 का फर्स्‍ट लुक आया सामने, रिलीज डेट भी पक्‍की

हालांकि, इससे पहले चर्चा थी कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में दिखेगी। लेकिन, किसी कारणवश इस फिल्‍म की शूटिंग आगे बढ़ चुकी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही टाइगर श्रॉफ, जो मुन्‍ना माइकल के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, ने ट्विटर पर बागी 2 के नये पोस्‍टर को साझा किया था, जिसकी टैगलाइन ‘रिबेल फॉर लव’ थी। फिलहाल, इस फिल्‍म को रिलीज करने के लिए 27 अप्रैल, 2018 को लॉक किया गया है।