Wednesday, April 29, 2026
Home Gossip/News फरहान अख्‍तर के साथ हनीमून पर जाएंगी दिशा पाटनी!

फरहान अख्‍तर के साथ हनीमून पर जाएंगी दिशा पाटनी!

0
349

मुम्‍बई। रैम्‍बो स्‍टार टाइगर श्रॉफ के साथ लिंकअप के कारण सुर्खियों में रहने वाली दिशा पाटनी जल्‍द ही फिल्‍म अभिनेता फरहान अख्‍तर के साथ हनीमून ट्रिप पर जाएंगी। बता दें कि दिशा पाटनी और फरहान अख्‍तर का यह हनीमून ट्रिप रियल लाइफ के लिए नहीं बल्‍कि रील लाइफ के लिए होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्‍म मोहनजो दड़ो निर्देशक आशुतोष गोवरिकर की अगली फिल्‍म, जिसका संभवत नाम हनीमून है, में फरहान अख्‍तर और दिशा पाटनी नवविवाहित जोड़े की भूमिका में नजर आएंगे। इस रोमांटिक जेनर फिल्‍म की शूटिंग यूरोप में की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू हो सकती है। हाल ही में आशुतोष गोवरिकर ने दिशा पाटनी से मुलाकात की थी। दिशा पाटनी को फिल्‍म की पटकथा काफी अच्‍छी लगी। हालांकि, दिशा पाटनी ने फिल्‍म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया।

बता दें कि दिशा पाटनी के पास इस समय कोई बड़े बजट की फिल्‍म नहीं है, ऐसे में आशुतोष गोवरिकर जैसे फिल्‍मकार को नहीं कहना मुश्‍किल लग रहा है।